बाढ़ राहत के लिये किया प्रशिक्षण अभ्यास

स्ट्राइक वन के सैन्य सैनिक बाढ़ राहत प्रशिक्षण अभ्यास करते हुए मथुरा। मानसून केे आगमन को देखते हुए लेप्टीनंट जनरल शौकिन चैहान, जनरल अफसर कमााडिंग स्ट्राईक वन ने बाढ राहत टुकड़ियांे को यथासमय सहायता के लिये प्रशिक्षण अभ्यास के दिशा निर्देश दिये। मथुरा जिला यमुना नदी के किनारे स्थित है जो बाढ प्रभावित क्षेत्र है। स्ट्राईक वन ने मथुरा में यमुना तट पर आज बाढ राहत के लिए एक प्रशिक्षण अभ्यास और प्रदर्शन का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक स्थिती चित्रांकित की गई जिसमें की अनेक लोग बाढ़ पीडित अवस्था में थे। उन लोगों के बचाव, भोजन तथा दवाईयों का प्रबंध करने का अभ्यास किया गया। इस दौरान एक बाढ राहत केन्द्र भी स्थापित किया गया जिसमें संचार, चिकित्सीय केन्द्र, वाहन बहाली और अनेक राहत सामग्री उपलब्ध थी। यह प्रशिक्षण अभ्यास सफल रहा व इसके द्वारा सेना के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को मानसूून के दौरान आने वाली बाढ़ आपदा वे अन्य मुश्किलों से बचाव करने का आत्मविश्वास मिला। स्ट्राईक वन अपने परम्परागत युद्ध कौशल व युद्धाभ्यास के लिय सदैव तैयार रहने के साथ ही जहां-जहां स्ट्राईक वन फार्मेशन/सैन्य युनिट स्थित है वहां पर स्थानीय जनता व प्रशासन की मदद के लिए समर्पित रहा है। स्ट्राईक वन ने कई बाढ राहत बलो का यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में बाढ राहत कार्यो के लिये चयन किया हुआ है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भावुक हुए पीएम, कहा- नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक ना कहें

  1. पूर्व सैनिक रामकिशन के अंतिम संस्कार में पहुंचे राहुल गांधी और....

  1. J&K: पाक की फिर फायरिंग, एक लडक़ी की मौत, सीमा पर बढ़ाए सैनिक, हथियार




Mediabharti