पूर्व सैनिक रामकिशन के अंतिम संस्कार में पहुंचे राहुल गांधी और....

पूर्व सैनिक रामकिशन के अंतिम संस्कार में पहुंचे राहुल गांधी और....भिवानी । वन रैंक वन पेंशन को लेकर कल पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने सुसाइड कर लिया था। रामकिशन ग्रेवाल की मौत को लेकर राजनैतिक संग्राम तेज हो गया है। कल मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। पुलिस ने उनको मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने से रोक दिया और उनको हिरासत में ले लिया। हांलांकि बाद में उनको छोड दिया गया। आज रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार हरियाणा के भिवानी में होगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल होंगे। राहुल गांधी मृतक रामकिशन ग्रेवाल के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने बामला गांव पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि रामकिशन की आत्महत्या तब बड़ा मुद्दा बन गई जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सडकों पर हल्ला बोल दिया। रिटायर सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर अपनी जान दे दी।        

  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti