बिजली काटे जाने के विरोध में लोगों ने किया हाईवे जाम

बिजली काटे जाने के विरोध में रिफाइनरी स्थित कांशीराम आवासीय काॅलौनी के वाशिन्दें जाम लगाते हुए 

-मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जा सका जाम 

मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र की काशीराम नगर कॉलोनी की दो दिनों पूर्व लाइट काटे जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय वाशिंदे सड़कों पर उतर आए। लोगों ने टाउनशिप पर हाईवे को जाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन को देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बिजली चालू किये जाने के बाद ही लोगों ने जाम को खोला। 

रिफाइनरी नगर के समीप स्थित काशीराम नगर कॉलोनी के सामने कॉलोनी के दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए। लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेवाली कर रहे थे। लोगों के इस प्रदर्शन के चलते करीव आधा घंटे तक मार्ग बाधित रहा। उधर जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी छोटेलाल यादव मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग बिजली की लाइन शुरु किये जाने की मांग पर अढ़े थे। इसके बाद सीओ रिफाइनरी आर.के. गौतम मौके पर पहुंच गये और लोगों की मांग को ध्यान से सुना। लोगों ने सीओ रिफाइनरी को बताया कि दो दिन पूर्व उनकी लाइट काट दी गई है जिसके चलते उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई वार अधिकारियों को इससे अवगत कराया लेकिन किसी ने भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और बिजली को चालू भी नहीं किया। उधर विद्युत विभाग का कहना था कि काफी लम्बे समय से बिजली के बिल नहीं भरे गये हैं। उधर लोगों ने सीओ को आश्वासन दिया कि वे बिल भरने को तैयार हैं, इसके लिए कैम्प लगवाए जांऐ। लोगों के आश्वासन पर क्षेत्र की लाइन जोड़ दी गई,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम को खोल दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!

  1. नवी मुंबई में लोगों के लिए एक अवसर बना रहा है वस्त्र अपशिष्ट

  1. यमुना नदी क्रूज पर्यटन स्थानीय लोगों को बनाएगा सशक्त




Mediabharti