बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल होने पर भाजपाईयों के हौंसले हुए बुलंद

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा नगर बिहार विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त करती है। बिहार विधान परिषद के चुनाव परिणाम आने पर 12 सीटों पर    भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने जीत हासिल की यह परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है  इस चुनाव में महागठबंधन की हवा निकल गई जो गठबंधन स्वार्थ से निहित होता है जनता की भलाई की सिर्फ बात करता है उसका यही अंजाम होता है ।

आने वाला समय भाजपा का है यही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी होने वाली है प्रदेश सरकार की नाकामयाबी लूट हत्या तथा सरकारी नौकरियों में धाधंलेबाजी एक शहर एक जाति के लोगों की नियुक्ति इस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है, थानों मे महिलाओं को जलाया जा रहा है महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है सरकार मूक वन कर देख रही हैं ।

हर्ष व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष सजय शर्मा  विष्णुदास अग्रवाल राजवीर सिंह,विरजमोहन सैनी,सजीव कृष्ण पाठक, एडवोकेट हरीओम शर्मा दीपेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेंद्र विशावर, राजीव राज पाठक, सजय धनगर, प्रताप महवर, यतीश चैधरी गुलाब सैनी, हेमन्त खन्दौली, विपुल पारीक आदि। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. महज ‘अभिनेता’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘जश्न’ थे...!

  1. मीराबाई चानू और विराट कोहली को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

  1. निरंजन बघेल के खिलाफ धनगर समाज के द्वारा किया गया प्रदर्शन




Mediabharti