ब्रज विकास के लिए संकल्पित है सपा सरकारः प्रदीप चैधरी

गोवर्धन में सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निकाली गई साइकिल रैली का सौंख अड्डा पर शुभारंभ करते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप चैधरी व अन्य

 साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने 2017 की जीत के लिए भरी हुंकार 

मथुरा। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि वर्तमान में सपा कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश में विकास की चहुमुखी गंगा बह रही है। प्रदेश सरकार ब्रज विकास के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि यहां सिर्फ योजनाओं की घोषणा ही नहीं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी किया गया है। स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोवर्धन में आकर सभी विकास की योजनाओं को पूरी करने का आश्वासन दिया है। उन योजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से लम्बित पड़ी गोवर्धन तहसील की मांग पूरी हो गई है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग शासन की योजना पर कराये गये कार्यों में पूरे परिक्रमा मार्ग में लगाये गये साउंड सिस्टम, खूफिया कैमरे, कम ऊर्जा की खपत की एलईडी लाइट, वैकल्पिक ऊर्जा की सौर ऊर्जा लाइट से परिक्रमार्थी सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं। समाजवादी आरओ पानी प्लांट योजना में गोवर्धन कस्बा की जनता के लिए आरओ प्लांट शुरू करा दिया गया है। हमारी पहली प्राथमिकता यहां की सड़कों की दशा सुधारने की है। आज इसी सरकार के कार्यकाल में गोवर्धन से सौंख, गोवर्धन से राल-छटीकरा, गोवर्धन से राजस्थान सीमा को जोडने वाले गांठौली-बहज, गोवर्धन से हाइवे को जोडने वाले बरसाना-कोसी मार्ग का नवीनीकरण करा दिया गया है। विद्युतीकरण योजना में इंसुलेटैड तारों को बदला जा रहा है। यह सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। जब किसानों की गेहुं की फसल नष्ट हो गई तो सरकार ने सौ प्रतिशत नुकसान के साथ मुआवजा दिया। जल्द ही गांव-गांव में विकास की योजनाएं अमल में लाई जायेंगी। मथुरा जनपद व गोवर्धन क्षेत्र में जो भी समस्यायें व्याप्त हैं। उन समस्याओं के लिए कार्यकर्ता उन्हें अवगत करायें। वहीं इस मौके पर प्रदेश सपा नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा व जनपद के जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच झंडी-टोपी पहनकर, हरे व लाल रंग में रंगकर साइकिल रैली सौंख अड्डा से शुरू होकर दानघाटी, आन्यौर, जतीपुरा, राधाकुंड, नगला सांखी आदि देहात क्षेत्रों में निकाली गई। रैली का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए वर्ष 2017 में सपा की जीत के संकल्प के साथ नारे लगा रहे थे। इस मौके पर प्रदीप चैधरी प्रदेश सचिव, छात्र सभा अध्यक्ष दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी चैधरी वीरभान सिंह, चैधरी नंदलाल, राजू प्रधान, अतर सिंह प्रधान सौंख देहात, प्रदीप, नीरज रंगपुरा, रासबिहारी, राजकुमार चैधरी, महेन्द्र चैधरी, मनोज चैधरी जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, राम पुरोहित, निरोत्तम लाल सैनी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी




Mediabharti