भाजपाईयों ने राष्ट्रीय महासचिव का किया जोरदार स्वागत

भाजपाईयों को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन 

अनिल जैन का कोसी के कोटवन बार्डर पर स्वागत करते भाजपाई

कार्यकर्ताओ के परिश्रम से फतेह करेंगे 2017: अनिल जैन 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन का आज कोसी स्थित कोटवन बार्डर पर अभूतपूर्व स्वागत किया। जहां उन्होंने भाजपाईयों को संबोधित करते हुए मिशन 2017 को फतेह करने का आव्हान किया। 

भाजपाईयों ने आज जिलाध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन का कोटवन बार्डर पर भव्य स्वागत अभिनंदन कर फूलमाला दुपट्टा शाल गुलदस्ते आदि भंेट कर भाजपा के झंडे के तले हजारो की संख्या में कोटवन बार्डर कोसी, छाता, चैमंुहा, मथुरा, फरह आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कर्म व कार्यक्रम प्रधान पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओ का विशेष सम्मान है और उन्होंने कार्यकर्ताओ से महासम्पर्क में जुटने के लिये कहा तथा कार्यकर्ताओ व नए सदस्यों के बूते व परिश्रम से 2017 विजय करने का दावा व्यक्त किया। इस अवसर पर बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, अजय पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर, डीएन गौतम, देवेन्द्र शर्मा, धर्मवीर शर्मा, जगपाल सिंह, चेतन मालिक आदि सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई

  1. चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी




Mediabharti