भाजपा का विशाल प्रदर्शन 9 को

 पत्रकारवार्ता में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता 

प्रत्येक विधानसभा से दस हजार लोग आयेंगे 

मथुरा। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 09 सितंबर को होने वाले विशल प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि जनपद में भय व निराशा का माहौल है। मानवीय अधिकारों पर प्रशासन का डाका है। चारों ओर अव्यवस्था है। कानून नाम की चीज नहीं है। इसी क्रम में भाजपा ने जनपद के किसानों, युवाओं महिलाओं, व्यापारियों की भावनाओं की आवाज बनने का निर्णय लेते हुये जनसंघर्ष का ऐलान किया है। इसी क्रम में जनहुंकार महाप्रदर्शन की घोषणा की गयी है। भाजपा मथुरा ने लगभग तीन दर्जन बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा से दस-दस हजार लोगों को लाने का लक्ष्य किया है जिसमें प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड से एक हजार से डेढ हजार लोग शामिल हैं। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा को भी तय किया गया है। इस दौरान उप्र प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला, सांसद हेमा मालिनी कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों से लगभग चार सौ बस, 350 ट्रैक्टर, 700 छोटी गाड़ी और 1000 मोटरसाईकिल आने की संभावना है। बैठक में पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, पदम सिंह शर्मा, रविकांत गर्ग, एसके शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, अजय पोईया, प्रणतपाल सिंह, चेतन मलिक, रामकिशन पाठक, मनीषा गुप्ता आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti