मथुरा। भाजपा के करीब 300 कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शिवसेना का दामन थाम लिया। यह सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यकारिणी से नाराज थे। कभी भाजपा के लिए खून पसीना बहाने वाले 300 कार्यकर्ता अब वाला साहेब ठाकरे के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करेंगे।
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन अब यह गढ़ टूटने लगा है। आगामी सन् 2017 के चुनावों तक अगर ऐसा ही रहा तो यह गढ़ सिर्फ काम मात्र ही रह जाएगा। शायद मथुरा में ऐसा पहलीबार गुरूवार तीन सितम्बर को हुआ कि एक साथ करीब 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। रमनलाल शोरावाला विद्यालय रावल में हुई विशाल बैठक में शिवसेना के प्रदेश सचिव सिमरन गुप्ता ने मथुरा जनपद की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रहता है और जनता के हित के कार्यों को तबज्जों दी जाती है मथुरा में एक मजबूत टीम को जिम्मेदारी दी गई है जो अपने कर्तव्यों पर खरा उतरेगी। नव नियुक्त जिला प्रमुख बालकृष्ण कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह शिवसेना में पूर्ण निष्ठा एवं लगन से मेहनत करेंगे। पार्टी के मथुरा में मजबूत करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा छोड़ो के सवाल पर श्री कौशिक ने कहा कि वह भाजपा की जिला कार्यकारिणी से नाराजगी का कारण लोगों के कार्य न करना बताया। इस मौके पर संजय सारस्वत, शिवराम पटेल, श्याम सुंदर शर्मा, शिवाजी गुप्ता, नवरतन शर्मा, हेमंत शर्मा, चै. लाल सिंह आदि सहित भारी संख्या के लोग उपस्थित थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य