उपजिलाधिकारी से आश्वासन के बाद खोला गया जाम
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू के आव्हन पर सम्पूर्ण प्रदेश में पूर्व प्रस्तावित चक्का जाम आज रविवार आयोजित किया गया। इसी के अन्तर्गत मथुरा जनपद में मथुरा गोवर्धन मार्ग अडीग में स्थानीय किसानों व भाकियू भानू के जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रातः 11 बजे से धरना प्रारम्भ किया। जिसमें भारी संख्या में किसान कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं यमुना भक्तों ने भाग लिया। धरने प्रदर्शन में किसान समस्याओं को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। भाकियू भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने सभा में जनपद की विद्युत, सडक, जलभराव, अधिकारियों की अकर्मण्यता व कार्य की गुणवत्ता आदि की समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष ठा. रमेश सिकरवार ने चेतावनी दी कि किसानो के बिना कोई सत्ता नहीं चलती है और उन्ही का शोषण हो रहा है यदि यही हाल रहा तो सरकारों को बदलने का कार्य भी अब किसान ही करेगें। भाकियू भानु के राष्टीय सलाहकार राधाकान्त शास्त्री ने यमुना आन्दोलन के विषय में अवगत कराते हुये बताया कि यमुना किसानों की ही नहीं अपितु सारे राष्ट की गम्भीर समस्या है। 15 मार्च 2016 को लाखो किसान और यमुना भक्त दिल्ली पहॅुचे जहाॅ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री जी ने सरकार की तरफ से आश्वस्त किया था। परन्तु अभी तक यमुना के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। जिलाप्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने केन्द्र सरकार अपनी बातों से मुकर गई है जिसके घातक परिणाम उसे भुगतने पडेगें। नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाये अन्यथा अभी तो चक्का जाम किया आगे देशव्यापी रेल रोको आन्दोलन किया जायेगा।
सडक पर धरने प्रदर्शन के चलते दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम की स्थिति हो गई। जाम के चलते लगभग 20 किमी तक का मार्ग अवरूद्ध हो गया। उपजिला अधिकारी गोवर्धन के मौके पर आने के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसान समस्याओं की जल्द ही निराकरण किया जायेगा इसके साथ ही केन्द्र स्तरीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं पर टिप्पणी लिखकर सरकार तक भिजवायेगे।
उपजिलाधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया। इसके तुरन्त बाद भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जाम से अस्वस्थ लोगो को निकाला गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके ।
इस अवसर पर मनीष, कुमेन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश गर्ग, खन्ना सैनी, लक्ष्मीनारायण, मोहम्मद मदनी, रामप्रकाश फौजदार, हरचरन बघेल, नत्थो गोला, रामसिंह, मदन आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विमला, ओमवती, रामवती, ईश्वरी देवी, शकुन्तला, सरिता देवी आदि उपस्थित रही। मुस्लिम समाज से नूर मोहम्मद, शकील अहमद, सलीम शहनशाह आदि उपस्थित रहे।






Related Items
भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन
यूरोपीय संघ में 99 फीसदी से अधिक भारतीय निर्यात के लिए खुले दरवाजे
बहुध्रुवीय दुनिया में संतुलन की 'भारतीय' कला