भोपाल जेलब्रेक : 160 सुरक्षाकमियों में से 80 जेल से थे बाहर

भोपाल जेलब्रेक : 160 सुरक्षाकमियों में से 80 जेल से थे बाहरभोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जेल से सिमी के 8 आतंकवादियों के भागने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासे के अनुसार &0 अक्टूबर के दिन जेल की सुरक्षा में तैनात 160 जेल प्रहरियों में से 80 जेल प्रहरी जेल के बाहर थे। बताया जा रहा है कि ये लोग मुख्यमंत्री, जेल मंत्री, पूर्व जेल मंत्री और मुख्य सचिव समेत तमाम रसूखदार लोगों के यहां काम कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेल से बाहर तैनात 80 प्रहरियों में से 20 जेल मुख्यालय, 10 प्रमुख सचिव जेल, 4 जेल मंत्री, 4 पूर्व जेल मंत्री और 4 की तैनाती जेल अधीक्षक के घर थी, जबकि इन्हें जेल में ड्यूटी करनी चाहिए थी। माना जा रहा है कि अगर ये लोग जेल में ड्यूटी कर रहे होते तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। विपक्ष ने इस घटना के लिए मध्य प्रदेश सरकार और जेल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार करार दिया है। वहीं भोपाल एनकाउंटर में सीआईडी पहले से ही इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जेल ब्रेक और एनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एस के पांडे करेंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार यानी 30 अक्टूबर की रात को भोपाल जेल से प्रतिबंधित संगठन सिमी के आठ आतंकी कांस्टेबल की हत्या करके फरार हो गए थे, लेकिन दस घंटे बाद ही वो भोपाल के गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे।  

   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login