मंदिर में चोरी करने आये दो चोर पकड़े

मथुरा। कस्बा फरह स्थित फराह देवी मंदिर पर कल रात्रि चोरी करने आये दो चोरों को पुजारी और क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने पकड़े चोर को स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा फरह स्थित फराह देवी मंदिर के अंदर कल रात्रि करीब एक बजे चोर आ गये और वहां रखे सामान को चुराने लगे। चोरों ने मंदिर से दो घंटा, पंखा तथा एक मोटर चुरा ली और भाग रहे थे। तभी आवाज होने पर मंदिर के पुजारी की आंख खुल गयी। पुजारी ने चोरों को भागते देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया तभी वहां लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी और लोगों ने चोरों को पकड़ लिया। इनके पास से मंदिर के दो घंटा, पंखा और मोटर लोगों ने बरामद कीं। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों चोरों की जमकर मजामत की और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये लोगों में विक्रम रूलखो निवासी मकदूम फरह और मुकेश निवासी सरकारी अस्पताल के पास दीनदयाल धाम फरह हैं। बताते हैं कि पकड़े गये चोर नशे के हालत में थे और चोरी करते हुए पकड़े हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लगता है मदिरा का भोग

  1. पहलगाम में हो भव्य मां सिंदूरी मंदिर का निर्माण




Mediabharti