मन की बात:अघोषित आय रखने वाले लोगों को पीएम ने चेताया

मन की बात:अघोषित आय रखने वाले लोगों को पीएम ने चेतायानई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं बार रेडियो पर मन की बात की। इस दौरान मोदी ने बेहतर बारिश की उम्मीद जताई। वायुसेना में तीन वुमन फाइटर पायलट बनने का भी जिक्र करते हुए उन्हें बधाई दी। पीएम ने अघोषित आय रखने वाले लोगों को चेताया है। पीएम ने कहा, जिन लोगों के पास अघोषित आय है, उनके लिए भारत सरकार ने एक मौका दिया है कि आप अपनी अघोषित आय को घोषित कीजिए। 30 सितम्बर के बाद अगर कोई नागरिक सरकारी नियमों से जुडऩा नहीं चाहेगा तो उनकी कोई मदद नही हो सकेगी। पीएम ने कहा, ऐसे लोगों को बता दूं कि 30 सितंबर उनके लिए आखिरी मौका है और इसके बाद उनकी कोई मदद नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू विभाग को साफ-साफ शब्दो में कहा गया है कि हम नागरिकों को चोर न मानें। पीएम ने कहा कि जो लोग स्वेच्छा से अघोषित आय की जानकारी देंगे, उनके खिलाफ सरकार किसी भी प्रकार की जांच नहीं करेगी। मोदी ने लोगों से कहा कि अच्छा मौका है कि आप एक पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा बन जाइए।

 

आपातकाल पर निशाना

 

पीएम ने 26 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने के फैसले की आलोचना की। अपने कार्यक्रम का मजाक बनाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मुझे पता है कि मन की बात का मजाक उड़ाया जाता है लेकिन यह लोकतंत्र की ताकत के कारण ही संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि देश ने ऐसा काला वक्त भी देखा है जब जनता की आवाज दबा दी गई थी। 

 

मॉनसून पर चर्चा

 

मॉनसून की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से देश के विभिन्न हिस्से से बारिश को लेकर सकारात्मक खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा, वैज्ञानिक बता रहे हैं कि इस बार अच्छी बारिश होगी। देश के वैज्ञानिक भी किसानों की तरह परिश्रम कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत सफलताएं प्राप्त कर रहे हैं।

 

वैज्ञानिकों की तारीफ 

पीएम ने अपने 21वें रेडियो कार्यक्रम में देश के वैज्ञानिकों के काम की तारीफ की है। उन्होंने एक साथ 20 सैटलाइट लॉन्च करने के लिए इसरो को भी सराहा। मोदी ने एयरफोर्स में शामिल हुईं 3 महिला पायलटों की भी जम कर तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसका उदाहरण देकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने की अपील की।

 

योग का महत्व

 21 जून को हमने दूसरा योग दिवस मनाया। दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है। सरकार ने सूर्य नमस्कार की डाक टिकट जारी की है। अमेरिका में योग के प्रति लोगों की रूचि बढ़ी है। प्तङ्घशद्दड्डस्रड्ड4 टाइप करते ही ट्विटर पर योगा इमोजी सामने आ जाती है। योग का मतलब दुनिया को जोडऩा है। सतना की बेटी स्वाति ने मुझे कॉल कर योग दिवस पर सुझाव दिया है। आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर योग से जुड़े वीडियो मौजूद हैं। योग के जरिए डायबिटीज से निपटने के लिए कैम्पेन की शुरुआत की है। 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. वृंदावन की विधवाओं ने पीएम मोदी को भेजी विशेष राखियां

  1. पीएम ने किया सिक्किम में पहले हवाई अड्डे का शुभारंभ

  1. पीएम ने शुरू की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना




Mediabharti