मथुरा। महामानव महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती समारोह का आयोजन मयूर बिहार स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर आज सुबह क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा हवन एवं यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर बोलते हुये राष्ट्रीय लोकदल नेता व ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हिंदूओं के धर्म की रक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। आज उन्हीं की बदौलत हिंदू समाज जनेऊ धारण किये हुये है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव गौ-ब्राह्मणों की रक्षा की है और राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिये सदैव कार्य किया है। इस अवसर पर वेदमंत्रों के उच्चारण व हवन पूजन के मध्य महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की गयी। 15 मई को फरह स्थित देवी मंदिर पर महामानव पृथ्वीराज चैहान की जयंती चैहान घार के अध्यक्ष जवाहर सिंह पिपरोठ व कुँवर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खजान सिंह, भजन सिंह सिसोदिया, हरेन्द्र सिंह तरकर, जवाहर सिंह, रमेश तोमर, डीएस सोलंकी, अटल सिसोदिया, वीरांगना लता सिंह चैहान, महावीर सिंह राजावत, कुश कुमार राजावत, अनिल राघव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, करन ठाकुर, ठाकुर हरीश चंद आदि पदाधिकारी व क्षत्रियगण उपस्थित थे।






Related Items
'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!