महावन के किशनपुर डकैती काण्ड में पुलिस ने चार पकड़े

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते डा. राकेश सिंह पशु चोरी कर कटवाने वाले गिरोह ने दिया था घटना के अंजाम

मथुरा। महावन क्षेत्र के गांव किशनपुर में हुयी डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुये चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस डकैती की घटना के दौरान बदमाश 18 भैंसों को को लूटकर ले गये थे तथा विरोध करने पर गृहस्वामी की हत्या कर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था।

आज इस संबंध में जानकारी देते हुये एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गये चारों लोगों में समीर उर्फ समीरा उर्फ ठेकेदार निवासी इसलाम नगर कस्बा सादाबाद जिला हाथरास मुख्य सरगना है। इस घटना में पुलिस ने समीर सहित शनि पुत्र नूर मौहम्मद निवासी इसलाम सादाबाद हाथरस, खलील पुत्र अलाउददीन निवासी इसलाम नगर सादाबाद हाथरास, अकबर पुत्र रघुवीर निवासी इस्लाम विद्यौनी थाना सुरीर को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि इस घटना में पकड़े गये बदमाशों के अलावा ईशू पुत्र वीरू निवासी मैनपुर, रफीक पुत्र हरजू, जुम्मा पुत्र पीरू, सिकन्दर पुत्र राजू निवासी घिरोर मैनपुरी, हारून पुत्र नेम्मे निसी पिजूआ एटा, खालिद पुत्र नेक्से, सल्लू पुत्र नेक्से, मुकेश पुत्र सियाराम बाल्मीकि, आलम पुत्र नेक्से, जावेद पुत्र मुन्ना एटा आदि १६ लोगों का हाथ था। जो पशी चोरी कर कटटी में कटवा देते हैं और आपस में रकम बांट लेते हैं। सीओ महावन सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गये लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और लूट व डकैती से सम्बन्धित तमंचों व लूट से सम्बन्धित 33 हजार रूपये की नगदी सहित क्वालिस गाड़ी संख्या यूपी 86 पी 1186 को पुलिस ने बरामद किया है।

भैंस बरामद नहीं कर सकी पुलिस

किशनपुर डकैती मामले में भले ही पुलिस ने प्रेस वार्ता कर चार लोगों की गिरफ्तारी व तामझाम दिखाते हुये अपनी पीठ थपथपा ली हो लेकिन किशनपुर के ग्रामीणों के गले में यह बात नहीं उतर रही है। लोग यही कह रहे हैं कि जब उनकी भैंस बरामद हो जाती तो वे मानते कि पुलिस ने कुछ काम किया है। वहीं लोगों में यह भी चर्चा थी कि एक मंगी की चोरी हुयी भैंस पुलिस ने बरामद कर ली लेकिन जहां डकैती और हत्या के बाद भी पुलिस अभी कुछ नहीं कर पायी। ज्ञात रहे कि किशनपुर में हुयी डकैती में बदमाशों ने छत के रास्ते घुसकर परिवार के स्वामी की हत्या कर दी थी और चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जाते-जाते बदमाश उसकी 18 भैंसों को भी खोलकर वाहन में डालकर ले गये थे।

गैंग लीडर ने खुद को बताया निर्दोष

महावन के किशनपुर में हुयी डकैती की घटना का खुलासा करते हुये पुलिस ने जहां इस घटना का मास्टरमाइंड समीर उर्फ समीरा को बताया है वहीं डकैती मामले में घिरे गैंग लीडर समीर उर्फ समीरा ने पुलिस से अलग बताया कि वह वेवजह फंसाया गया है। वह अपने क्षेत्र का सभ्रांत व्यक्ति है। उसके विषय में जानकारी करनी है तो विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, रामजीलाल सुमन के अलावा जिला पंचायत सदस्य रामवती भूआ हाथरस से पूछ लें।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!




Mediabharti