नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दिवाली आईटीबीपी कर्मियों साथ सीमाई चौकी पर मनाएंगे। पीएम मोदी उत्तराखंड में सुदूर सीमाई चौकियों में से एक चौकी पर जाएंगे और वहां तैनात आईटीबीपी कर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी माणा में आईटीबीपी कर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी एनएसए अजीत डोभाल के साथ आज दिल्ली से वायुसेना के खास विमान से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से गौचर पहुंचेगे। पीएम मोदी सबसे पहले सुबह भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। बद्रीनाथ में विशेष पूजा अर्चना के बाद पीएम माणा में मौजूद आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी सरहद पर जवानों के साथ चाय नाश्ता भी करेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में छोटी दीपावली ही बडी दीपावली की तरह मनायी जाती है। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी माणा जाएंगे। गौरतलब है कि माणा, चीन से लगी सीमा पर भारतीय क्षेत्र का अंतिम गांव है। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने पीएम बनने के बाद वर्ष 2014 में सियाचिन में सेना के साथ पहली दिवाली मनाई थी। इस बार पीएम माणा में दिवाली मनाएंगे। माणा 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…
मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!