मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के प्रचीन कुण्ड मानसी गंगा में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गये, करीब 13 बर्षीय बालक की गहरे पानी में डूवने से दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानाकारी के अनुसार 13 बर्षीय बालक गोलू पुत्र नजरू निवासी गोवर्धन अपने दोस्तों के साथ मानसीगंगा में स्नान करने के लिये बुधवार को गया था। जहाॅ बालक गोलू जव रात्रि तक घर नही पहुॅचा तो माता पिता को चिंता हुई और आसपास काफी खोजवीन की लेकिन कोई पता नही चल सका। लेकिन गुरूवार की सुवह जव मृतक गोलू का शव मानसीगंगा में दिखाई दिया तो घर मे ंकोहराम मच गया। और लोगों की काफी भीड़ मानसीगंगा पर जमा हो गई। जहाॅ स्थानीय गोता खोरों की मद्द से मृतक बालक गोलू के शव को काफी मशक्त के बाद मानसी गंगा से बाहर निकाला गया। घटना से घर शौक का मातम छाया हुआ है।






Related Items
गंगा-जमुनी तहज़ीब की आड़ में भारत की आत्मा पर वार था ‘पहलगाम’
जब श्रीकृष्ण के मन से आविर्भूत हुई थी गंगा...
भारत की धरती को वरदान है पतित पावनी गंगा