गोवर्धन में रात्रि में रोशनी के बीच जगमगाया गिरिराज दानघाटी मंदिर, दर्शन करते
मथुरा। गोवर्धन कस्बे में मुडि़या पूनौ मेला चरम पर है। श्रद्धालुओं की भीड़ रूक नहीं पा रही है। गुरू पूर्णिमा का पर्व 31 जुलाई को मनाया जायेगा। अभी से इसको लेकर श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर जारी है। रोजाना शाम को मेले में भीड़ बढ जाती है। गर्मी के मौसम के चलते धूप के कारण कम संख्या में लोग परिक्रमा देते हैं। रात्रि में और सुबह भीड़ कापफी रहती है लेकिन श्रद्धालुओं की भावनायें इतनी जबरदस्त हैं कि वे धूप में भी गिरि गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे हैं। प्रशासन ने मेले को लेकर चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की है लेकिन यातायात पुलिस चैपहिया वाहनों को कस्बे में प्रवेश से नहीं रोक पा रही, जिससे अव्यवस्था पफैल रही है। वहीं विद्युत विभाग का चैबीस घंटे बिजली देने का दावा खोखला साबित हो रहा है। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा लगवाई गयी सोलर लाइटें श्रद्धालुओं के काम आ रही हैं। सफाई व्यवस्था में भी सुधार किया गया है लेकिन अभी और व्यवस्था की जरूरत है। अभी गोवर्धान परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढने की उम्मीद है। आज रात और कल तो भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनायें जताई जा रही हैं। परिक्रमा मार्ग में पुलिस सुरक्षा और परिक्रमार्थियों का हाल जानने के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण आॅपरेटर कर रहे हैं और लगातार पूरे परिक्रमा मार्ग का टीवी पफुटेज देख रहे हैं ताकि कोई भी गड़बड़ी हो तो तत्काल उसी स्थान पर कार्यवाही की जा सके। विगत दिवस पंजाब में आतंकवादी घटना के बाद गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में भी डाॅग स्कवायड के जरिये सुरक्षा व्यवस्था परखी गयी। डाॅग स्कवायड के साथ पुलिस के अधिकारी किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार देखे गये। इधर गोवर्धन के आश्रमों मंे भी गुरू पूर्णिमा को लेकर तैयारियंा चल रही हैं। वैसे तो संपूर्ण ब्रज में गुरू पूर्णिमा के मौके पर दूर-दूर से शिष्य अपने गुरू के दर्शन और आर्शीवाद के लिए चल दिये हैं। शनैः शनैः उनका आगमन जारी है। उधर मुडि़या भक्त भी मुडि़या पूनौ मेले की तैयारी के लिए जुटे हुए हैं। उस दिन नृत्य मण्डली पूरे परिक्रमा मानसी गंगा और कस्बा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की स्थिति का निरंतर जायजा ले रहे हैं।
ड्युटी छोड़ सोने में मस्त हैं पुलिसकर्मी
मथुरा। मुडिया मेला में एक ओर जहां पुलिस प्रशासन ने आतंकी वारदात के मद्देनजर हाई अलर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं के लिए अस्थाई पुलिस चैकी, वाच टावर व अन्य व्यवस्थायें की गई हैं लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मेला में लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। रात्रि में पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंटों पर सोते नजर आ रहे हैं। वाच टावर खाली नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी भंडारों में भोजन एवं पेयजल लेने में मस्त हैं। मेला तो गिरिराज जी के भरोसे चल रहा है। विगत दिवस पूर्व तो राधाकुंड क्षेत्र में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ताश के पत्तों से खेलते नजर आये। भीड़ की अधिकता के चलते इन प्वाइंटों पर उच्चाधिकारी चेकिंग करने नहीं पहुंच रहे हैं। पांच दिन के मेला में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में परेशानी हो रही है तो ऐसे पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी क्यों लगवाई?
आवारा पशु मेला में मचा सकते हैं भगदड़
मथुरा। गोवर्धन में मुडिया मेला में एक ओर जहां प्रशासन ने चलते रहो की नीति अपनाई है तो दूसरी ओर मेला में किसी भी समय अलग-अलग स्थानों पर मेला क्षेत्र में घूमते आवारा व पालतू पशु भगदड़ मचा सकते हैं। किसी भी प्वाइंट पर भीड़ रूकी तो उसे रोकना मुश्किल हो जायेगा। एक अफवाह किसी भी तरह का मेले में माहौल बिगाड़ सकती है। पशु इधर-उधर भीड़ के बीच में विचरण कर रहे हैं। मेला में अभी दो दिन शेष हैं। करीब पचास लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन ने अगर ध्यान नहीं दिया तो परेशानी खड़ी हो सकती है।
राधाकुंड में भीड़ का निकलना हुआ मुश्किल
मथुरा। गिरिराज जी की परिक्रमा में कस्बा राधाकुंड से होकर काफी सकरा रास्ता होने पर श्रद्धालुओं को निकलने में मुश्किल हो रही है। श्रद्धालुओं की आस्था राधाकुंड व कृष्णकुंड की परिक्रमा लगाने में है। जबकि प्रशासन भीड़ ज्यादा होने पर रामलीला मैदान से होकर पुलिस चैकी वाले रास्ते पर निकालने का प्रयास करता है। कई परिक्रमार्थियों की वहां तैनात ड्यूटीकर्मियों से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को राधाकुंड के मिश्रा मौहल्ला से होकर हरिजन गली कौन्हई वाले रास्ते से परिक्रमार्थियों को ललिता कुंड परिक्रमा मार्ग की ओर भेजना पड़ा।






Related Items
महाकुंभ में ‘रीडिंग लाउंज’ बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
महाकुंभ में 233 जल एटीएम से श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल रहा है जल
महाकुंभ में भव्य ड्रोन शो ने मोह लिया श्रद्धालुओं का मन