मुन्ना भाई के फैन्स के लिए गुड़ न्यूज़

मुन्ना भाई के फैन्स के लिए गुड़ न्यूज़संजय दत्त स्टारर मुन्ना भाई सीरीज दर्शकों को बेहद पसन्द आयी थी। अब दर्शक फिल्म के तेसरे भाग का इतंजार कर रहें हैं।  लेकिन बाबा के जेल जाने के बाद यह फिल्म अटक गयी।  लेकिन सूत्रों की माने तो अब ये फिल्म दर्शकों के सामने 2018 में आ सकती है। यह बात खुद संजय दत्त ने कही।  उन्होंने आगे कहा कि  नवम्बर में अपनी नई फिल्म मार्को की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।  बता दें इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा करेंगें।  इस फिल्म के बाद संजय दत्त महेश मांजरेकर की फिल्म दे धक्का के रिमेक में नजर आयेंगें। दे धक्का के बारे में संजय दत्त ने बताया कि यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी एक बिखरे परिवार की है जो बाद में एक साथ आ जाता है। जब उनसे मुन्नाभाई के डिले होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म 2018 में आपके सामने होगी। बता दें हाल ही में अरशद वारसी ने मुन्ना भैया पार्ट 3 के डिले होने का कारण संजय दत्त की बायोपिक को ठहराया था। इस पर संजू बाबा ने कहा कि मैं उस फिल्म में एक्टिंग नहीं कर रहा हूँ , हो  सकता है उसमे मेरा कैमियो हो।  लेकिन मुन्ना भाई डिले होने का कारण मेरी बायोपिक नहीं है। इतना ही नहीं संजय संजय दत्त ने कहा कि वह फिल्मो के लिए खुद के ऊपर काफी ध्यान देने लगें हैं साथ ही उन्होंने शराब से भी दूरी बना ली है। बता दें संजय दत्त फरवरी  में ही अपनी सजा काट कर जेल से रिहा हुए हैं।      

         

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. 'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर

  1. कांग्रेस-रालोद गठबंधन से भाजपा परेशान : मुन्ना सिंह




Mediabharti