मुबारकां में डबल रोल निभाएंगे अर्जुन कपूर

मुबारकां में डबल रोल निभाएंगे अर्जुन कपूरबॉलीवुड अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मुबारकां में काफी व्यस्त चल रहे है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन डबर रोल में दिखाई दे सकते हैं। जी हां इस बात की जानकारी उन्होंने गुरूवार को अपने ट्वीटर अकाउंंट के जरिए दी है। अर्जुन ने ट्विटर पर एक शेयर की हुई फोटो में वह पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह दो भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा है कि, करनवीर सिंह और चरणवीर सिंह से मिलिये। मुबारकां सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म मुबारकां में अर्जुन के अलावा इलियाना डीक्रूज और आथिया शेट्टी भी नजर आएंगी। इसमें अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गोल्फर वाणी कपूर की नजर एक और खिताब पर

  1. मैंने कोई लिप सर्जरी नहीं करवाई : वाणी कपूर

  1. ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम कपूर को दिया ये खास गिफ्ट




Mediabharti