गोवर्धन । मुड़िया पूर्णिमा को लेकर आज सुबह कस्बे में मुड़िया भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास के नेतृत्व में सुबह निकले सनानत श्रीपाद गोस्वामी के अनुयाई ढोलक, मृदंग की धुनों पर नृतय करते मुड़िया शोभायात्रा में चल रहे थे।
सुबह मुड़िया भक्तों की संकीर्तन यात्रा नाचते-गाते और अपने गुरू के चरणों मंे ध्यान रख गिरिराज महाराज को नमन कर की गयी। कस्बे में निकाली संकीर्तन यात्रा में सिर मुड़ाकर मुड़िया भक्तों की टोली प्रभु संकीर्तन करते निकली। जगह-जगह श्र(ालुओं ने उनका स्वागत किया। मुड़िया पूनौ मेला इन्हीं मुड़िया भक्तों की संकीर्तन यात्रा के चलते निकाला जाता है। इसी कारण इसका नाम मुड़िया पूनौ मेला रखा गया है। नाचते-गाते मुड़िया भक्त कस्बे की परिक्रमा करते हैं। चकलेश्वर मंदिर से यह संकीर्तन शोभायात्रा मानसी गंगा होकर निकलती है। जगह-जगह आज इस यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुड़िया पूनौ पर उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब
मुड़िया पूर्णिमा मेला पर भारी संख्या में श्रद्धालु गिरि गोवर्धन धाम की परिक्रमा कर रहे हैं।
गिरिराज महाराज की जय के उद्घोष पूरे 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में सुनाई दे रहे हैं। अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ दूर-दूर से आये परिक्रमार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इन्द्र देवता की महरबानी के चलते रेल, बस, प्राईवेट वाहनों और आसपास से लोग पैदल गिरि गोवर्धन धाम पहंुचकर पुण्य लाभ अर्जित करने में लगे हैं। सातों कोस में मानव श्रृंखला स्पष्ट नजर आ रही थी। गिरिराज महाराज के मंगल गीत गाती महिलायें और पुरूष पूरी भक्ति भावना के साथ जगह-जगह गिरिराज महाराज को मत्था टेकते आगे बढ़ते जा रहे थे। दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखारबिन्द, भगवान लक्ष्मीनारायन मंदिर, पूछरी के लौठा, गोविन्द कुण्ड, कुसुम सरोवर सभी जगह श्र(ालुओं की अपार भीड़ देखने को मिल रही है। गुरू पूर्णिमा पर्व की पूर्व रात्रि से श्र(ालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। चारों ओर नर मुन्ड नजर आ रहे है। हर स्थान पर श्र(ालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
प्रसिद्ध मानसी गंगा पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बच्चे, युवक, युवतियां, वृद्ध सभी पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए सुदूर प्रान्तों से अपार भक्ति लेकर गिरिराज धाम में पूजा अर्चना परिक्रमा दान पुण्य करते देखे जा रहे है। भक्ति के एहसास का अनूठा संगम प्रतिवर्ष मुड़िया पूनौ मेला पर नजर आता है। जिला प्रशासन और पुलिस नगर पंचायत के अलावा सरकारी विभिन्न विभागों के लोग पूरी मेहनत के साथ व्यवस्थाऐं बनाने में जुटे हुए है। कई दिनों से महाराज इन्द्र के प्रकोप के बाद भी श्र(ालुओं की आस्था डिग नहीं पायी। पुलिस प्रशासन और व्यवस्था करने वाले सरकारी महकमे के लोग वर्षा के समय में जलभराव और गन्दगी के चलते जमा हो रहे भारी संख्या श्र(ालुओं को वापिस लौटने की कहते रहे लेकिन वे उन भक्तों की आस्था को कम नहीं कर पाये। गोवर्धन प्रवेश के सभी द्वारों पर लोग प्रशासन की सख्ती के बाद भी उन्हें नहीं रोक पाये। भक्ति भावना इन्द्र के प्रकोप पर पूरी तरह हावी नजर आयी। श्र(ालुओं की आस्था वर्षा, गन्दगी, जलभराव, अन्धकार के बाद भी कायम रही। पूरे गोवर्धन में स्थानीय लोग भी इस भक्ति को देखकर अभिभूत थे।
Written by Rahis Qureshi






Related Items
इस चमत्कारी मंदिर में भक्तों का इलाज करते हैं हनुमान…!
भक्तों के हर दुख का निवारण करती है पपलाज माता
युवती के गर्भाशय से निकाली गर्भस्थ शिशु के आकार की रसौली