सर्दियों की रात में गरमागरम मूंगफली खाने का जो मजा है वो शायद ही ओर किसी में हो। लेकिन छोटी-सी मूंगफली में हैं सेहत के बडे-बडे गुण। मूंगफली में छुपा है आपकी सेहत का राज, साथ ही यह वनस्पतिक प्रोटीन का एक आसान और सरल उपाय भी है। मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है। यह पाचन शक्ति बढाने में भी कारगर है। 250 ग्राम भूनी मूंगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं, वो 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं हो सकता है। यह तो सभी जानते हैं कि आज रोगों का इलाज कराने में काफी पैसे खर्च होते हैं। लेकिन अगर थोडी समझदारी से काम लें तो आप की सेहत और सूरत दोनों को ही संवार सकते हैं। आगे की स्लाइड्स पर पढें...
शरीर में जल के स्तर को बनाए रखने और उपायचयी क्रियाओं कोशिकाओं के निमार्ण और तोडफोड संबंधी को सही रखने में यह मदद करती है। वर्कआउट से मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव में भी मूंगफली खाने से कमी आती है। मूंगफली में मौजूद विटामिन से त्वचा और बाल दोनों खूबसूरत बनते हैं इसके अलावा यह मांसपेशियों में कसावट लाती है। मूंगफली में न्यूट्रियन्टस, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है। एक रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों के रक्त में टाइग्लासेराइड का लेवल अधिक होता है, उनको मूंगफली खानी चाहिए इससे ब्लड के लिपिड लेवल में ट्राइग्लासेराइड का लेवल 10.2 फीसदी कम हो जाता है। मूंगफली में मोनों इनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं जो खराब कोलस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढाते हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
जब खुलकर हंसना भी सेहत के लिए बन जाए हानिकारक..!
इस चमत्कारी मंदिर में भक्तों का इलाज करते हैं हनुमान…!
वृंदावन के चमत्कारी ‘निधिवन’ में छुपे हैं कई रहस्य