मोदी एक्शन का दूसरा चरण : ज्वैलरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरू

मोदी एक्शन का दूसरा चरण : ज्वैलरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरूनई दिल्ली । नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद करने में लगे लोगों पर अब सरकार की नजर है। सरकार ऐसे लोगों के लेन-देन की जांच करने में जुट गई है, जिन्होनें नोटबंदी के बाद बडा लेन-देन किया है। ऐसे लोगों पर अब आयकर विभाग और ईडी की नजर है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद जिन लोगों के पास काला धन जमा है, वे अपने कालेधन को विभिन्न तरीकों से व्हाइट करने में लग गए। कुछ लोग सोना खरीदने में जुट गए। 

 

ऐसे में अब सरकार पिछले दिन में हुए बडे लेन देन पर नजर रख रही है। कालेधन पर आयकर विभाग और ईडी ने दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। आयकर विभाग और ईडी पिछले दिन में हुए बडे लेन देन की जांच कर रही है। साथ ही नोटबंदी के बाद सोना, हीरे और विदेशी मुद्राओं के लेने देन की जांच कर रही है। इसमें सोना, हीरे और विदेशी मुद्राओं को खरीदने वालों और बेचने वालों की जांच की जाएगी। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी ने कालेधन पर रोक लगाने के लिए और जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही कालाधन रखने वाले लोग अपना पैसा व्हाइट करने में जुट गए।       

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login