यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने किया नगर में जनसंपर्क

यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 23 अगस्त रविवार को मथुरा शहर के चैकबाजार क्षेत्र से स्वामीघाट, विश्रामघाट और छत्ताबाजार क्षेत्र में यमुना मिशन का प्रचार-प्रसार किया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा मिशन की गतिविधियों से लोगो को अवगत करा मिशन से जोड़ा गया। जनसंपर्क के माध्यम से यमुना मिशन द्वारा लोगो से यमुना की रक्षा, ब्रज में हरियाली एवं स्वच्छता तथा ब्रज के कुण्ड एवं सरोवरों की रक्षार्थ सहयोग एवं समर्थन की मांग की। नगरवासियों द्वारा यमुना मिशन के प्रयासों को सराहा तथा मिशन में सहयोग करने की बात कही। इसी के साथ जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो को सोशल मीडिया के माध्यम से यमुना मिशन के पेज से जोड़ा गया। अब तक यमुना मिशन के पेज पर 14 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके है। पं अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन सच्चाई, ईमानदारी और धर्म पर चलकर कार्य कर रहा है इसलिये यमुना जी अदृश्य रूप में हमारे साथ है और सहायता कर रही है। मिशन का उद्देश्य ब्रज के साथ साथ पूरे देश में हरियाली आये, स्वच्छता हो, जलाशय संरक्षित हो आदि उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रही है। मिशन के अन्तर्गत वर्तमान में रमणरेती, गोवर्धन, मथुरा में कृष्णगंगा घाट, चक्रतीर्थ घाट, काष्र्णि कुण्ड, चरणामृत कुण्ड, सरस्वती कुण्ड पर पूरूद्र्धार कार्य चल रहा है। 

राधाचरण दास जी ने कहा कि यमुना मिशन द्वारा अब तक कई हजार वृक्ष लगाये जा चुके है, कुण्डो को साफ कर उनमें स्वच्छ जल लाया गया है। यमुना जी की कृष्ण गंगा घाट पर आरती प्रारम्भ की आदि कार्य कर मिशन निरन्तर आगे बढ रहा है।

श्रीमान तालवन धाम तारसी अलवेली शरण ने कहा कि मिशन सिर्फ ब्रज तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह ब्रज से भी बाहर कार्य कर रहा है एवं जल्द ही यमुना मिशन के कार्यकर्ता कुम्भ मेले में जाकर जन जागरण लोगो को मिशन से जोड़ने का कार्य करेगे। 

इस अवसर पर  मनोज, संजय शर्मा, भोला पंडित, यशपाल, महेश पंडित, आशिष शर्मा, लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, सुभाष, हरीसिंह, रामवीर आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...

  1. रामरथ व कृष्ण मनोरथ के घोड़े पर सवार भाजपा के लिए बहुत अहम है मथुरा

  1. मथुरा की गलियों में बरसने लगा है होली का रंग




Mediabharti