यमुना रक्षक दल की पदयात्रा में तीसरे दिन रविशंकर ने पहुँचकर दिया समर्थन

मथुरा। आचार्य एएस विज्ञानाचार्य के सान्निध्य तथा यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास व भाकियू राष्ट्रवादी के अध्यक्ष सीपी सिंह के नेतृत्व में यमुना मुक्ति हेतु चली विशाल पदयात्रा आज बड़खल से दोपहर 12 बजे शुरू हुई जिसका पड़ाव निकट बदरपुर बाॅर्डर मेटो स्टेशन रहा। पदयात्रा को रविशंकर ने सम्बोधित करते हुये कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है यमुना में गंदगी बह रही है। दूषित जल देखकर भक्तों की आस्था को ठेस पहुॅचती है। मैं इस यात्रा का पूरा समर्थन करता हॅू। यात्रा में उपस्थित हजारों भक्तों ने रविशंकर का स्वागत किया। दल के संरक्षक स्वामी स्वतन्त्रानन्द सरस्वती ने यमुना प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। संत जयकृष्ण दास ने कहा कि रविशंकर के समर्थन से यमुना भक्तों में एक विश्वास जगा है। राकेश यादव एवं रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना मात्र यमुनोत्री से निकली एक नदी भर नहीं है। वे करोड़ो आस्थाओं, करोड़ो जीवों और जल जन्तुओं और करोड़ो इन्सानों के पारलौकिक विश्वास और स्वस्थ्य लौकिक अस्तित्व की प्राण धारा है। यमुना प्रदूषण के इस भयावह दौर में तटवर्ती क्षेत्रों विशेष कर मथुरा में जलश्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। जबकि कई क्षेत्र जल अभाव के चलते डार्क जोन है। इस मौके पर राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, एचएस राणा, सुरेन्द्र चैहान, जयपाल शास्त्री, रामचन्द्र सिंह, जन्ट सिंह यादव, गजेन्द्र दुबे, सीता अग्रवाल, साध्वी गीता, श्रीदास प्रजापति, राधाबल्लभ शर्मा, सत्पाल सिंह, राजवीर सिंह, रविन्द्र फौजदार, राजेश भाटी, संदीप चाहर, गौरव शर्मा, डोरीलाल वर्मा, कुॅवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, चंकी चैधरी, हरि सिंह आदि उपस्थित थे। आज यह पदयात्रा तीसरे पड़ाव से चलकर जन्तर मंतर के लिये कूच करेगी। भक्त दिल्ली के करीब पहुँच चुके हैं। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login