युवक कांगे्रस ने पालिकाध्यक्षा का पुतला फूंका

होलीगेट चैराहे पर चेयरमैन मनीषा गुप्ता का पुतला फूंकते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।

करोड़ों की भूमि खुर्दबुर्द कर अपनी तिजोरी भर रही हैं चेयरमैन

मथुरा। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होलीगेट चैराहे पर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता का पुतला फूंका। युवक कांग्रेस के मथुरा-वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि पालिकाध्यक्ष का भ्रष्टाचार अब चरम सीमा पर पंहुच चुका है। एसटीपी प्लांटों के संचालन के नाम पर लाखों रूपये महीने का व्यय दिखाकर और पालिका में अपने चहेतों को ठेके देकर पालिकाध्यक्ष अपनी तिजोरी भर रही हैं। शहरवासियों को गोकुल बैराज का प्रदूषित व गंदा पानी पिलाकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नालों का गंदा पानी यमुना में गिर रहा है और पालिका की करोड़ों रूपये की भूमि खुर्द बुर्द की जा रही है। पालिका की व्यव्स्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुयी हैं। जल्द ही युवक कांग्रेस शहर के हर वार्ड में जाकर पालिकाध्यक्ष के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को जागरूक कर एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। इस दौरान चै. गंगेश्वर सिंह, ठा. करनवीर सिंह, शिवम चैधरी, यश गोस्वामी, दीपक वर्मा, धीरज गोस्वामी, राजू फारूखी, पप्पू गोला, कौशल तोमर, राजेश अग्रवाल, बडडन पंडित, सिद्धार्थ शुक्ला, कुलदीप गौतम, आशीष चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, नीरज चैधरी आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध




Mediabharti