रंग लाई ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति की पहल

मथुरा। इलैक्ट्रनिक चैनल के पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति द्वारा संयुक्त रूप से की गई मुआवजे की पहल रंग लाई है। मृत परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहायतार्थ राशि के रूप में 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। बतादें कि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान किये जाने की मांग की थी। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने मात्र दो घंट के भीतर तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। इसी पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्समंत्री ने मृत पत्रकार हरीश माहौर के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उप्र मान्यता संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।मथुरा। इलैक्ट्रनिक चैनल के पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर ब्रज प्रेस क्लब व उप्र मान्यता संवाद समिति द्वारा संयुक्त रूप से की गई मुआवजे की पहल रंग लाई है। मृत परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहायतार्थ राशि के रूप में 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। बतादें कि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान किये जाने की मांग की थी। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने मात्र दो घंट के भीतर तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। इसी पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को मुख्समंत्री ने मृत पत्रकार हरीश माहौर के परिजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उप्र मान्यता संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सही और गलत के द्वंद्व में उलझ गए हैं पत्रकार व मीडिया

  1. घबराई हुई उस पत्रकार ने जब लिया पहला साक्षात्कार...

  1. मृत पत्रकार के परिवार को मिले 20 लाख




Mediabharti