मथुरा। आगरा रोड स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा में आज फिल्म सुपरस्टार राजेश खन्ना की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर बोलते हुए गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि अपने जीवनकाल में राजेश खन्ना ने खूब नाम कमाया और कई सुपरहिट फिल्में देकर लोगों में अपनी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने राजेश खन्ना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपकार सिंह, सतनाम सिंह, गुरूचरन सिंह, काशीनाथ मशीन वाले, त्रिलोचन सिंह, किशोर कुमार, जितेन्द्रमणि मौजूद थे।

Related Items
‘पग घुंघरू बांध…’ में किशोर की आवाज़ और सरगम की कहानी
प्रकाश से सक्रिय होने वाले नैनो-रोबोट से हो सकता है स्तन कैंसर का उपचार
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा