रालोद की छवि को धूमिल करने वाले नेता की क्षत्रिय महासभा की निदंा

रालोद की छवि को धूमिल करने वाले नेता की क्षत्रिय महासभा की निदंा मथुरा। ब्रज मण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा उत्तर भारत की एक विशेष बैठक गोविन्द मन्दिर, गोविन्द नगर, मथुरा के प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कमांडेन्ट भजन सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा की गई। सभा में उपस्थित सभी क्षत्रियों ने गत दिनों कस्बा सौंख में रालोद द्वारा आयोजित युवा शक्ति के साथ चाय पर चर्चा में दीपक चैधरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, युवा रालोद के समक्ष अपने समर्थकों द्वारा काले झण्डे दिखाये गये व व राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेताओं के लिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल व मारपीट करायी गयी थी, जिसके चलते उन्हें मुन्शी रामपाल प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम उप्र द्वारा दीपक चैधरी को अनिश्चित काल के लिये पार्टी से निकाल दिया गया था।  

बैठक में निकाले जाने के बाद दीपक चैधरी द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व पूर्व सांसद श्री जयन्त चैधरी पर झूठे, गम्भीर आरोप लगाये जाने व रालोद की छवि को धूमिल करने का असफल प्रयास किया गया। इस अमानवीय कार्य की ब्रज मण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा उत्तर भारत द्वारा घोर निन्दा की गयी। सभी उपस्थित जन समुदाय द्वारा इस कार्य को पार्टी विरोधी बताया गया। इस क्रम में 

चै0 अजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जयंत चैधरी पूर्व सांसद दीपक चैधरी के पार्टी में निष्कासन को उचित ठहराया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन सिंह सिसौदिया द्वारा कहा गया कि यह कार्य दीपक चैधरी द्वारा किसी लालच व प्रलोबन के वशीभूत होकर किया गया है। इस क्रम में उनकी कार्य विधियों इसी प्रकार की रही हैं। उन्होंने अनेकों बार लालच व प्रलोबन में आकर दूसरी पार्टी की नेताओं के इशारों पर राष्ट्रीय लोकदल का विद्रोह किया गया है और गैरों का साथ दिया है। श्री सिसौदिया ने कहा कि एक जाति के समीकरण से चुनाव जीतना मुश्किल होता है। हमें विजयश्री हासिल करने हेतु सभी को साथ लेकर चलना है। हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर विरोधीयों की चाल से दूर रहना है, तभी हम विजयश्री को प्राप्त कर सकते हैं।रालोद नेता कुँवर नरेन्द्र सिंह के भारी भरकम प्रचार-प्रसार से व उनके प्रति जनता की सद्भावना से बौखला गये हैं और खिसयानी बिल्ली खम्बा नौंचें कहावत को साबित कर रहे हैं। सभी क्षत्रिय बन्धुओं ने एकराय होकर श्री जयन्त चैधरी एवम् कुँवर नरेन्द्र सिंह की अगुवाई में चलकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है तथा दीपक चैधरी जैसे स्वार्थी अवसरवादी से सावधान रहने की अपील करते हुये राष्ट्रीय लोकदल को विजयी बनाने की पुनः अपील की है।    

इस अवसर पर बैठक में मौजूद रहे बृज मण्डल क्षत्रीय राजपूत महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, शहर अध्यक्ष सी0पी0 सिंह, संयोजक रमेश तोमर, अटल सिंह, महामंत्री श्री थान सिंह, उप मंत्री विजय सिंह, उप मंत्री अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, उप प्रधान ठा0 नवल सिंह, राजपाल सिंह, ठा0 राधारमण सिंह, ठा0 रतन सिंह, श्री जगन्नाथ सिंह, मास्टर खेम सिंह, ठा0 महेन्द्र सिंह प्रमुख, अनिल राघव, प्रताप सिंह, ठा0 समय सिंह, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, ठा0 चरन सिंह, राजेन्द्र सिंह, महावीर सिंह राजावत के अलाव सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मर्गोरा रालोद सभा

  1. रालोद ने रैली को लेकर की बैठक सम्पन्न

  1. किसानों के मसीहा को रालोद नेताओं ने किया नमन




Mediabharti