रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र ने काटा केक
मथुरा कलक्ट्रेट स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मथुरा। जैंत कस्बे में किसानो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह का 114 वाँ जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने स्वर्गीय चैधरी चरण के संघर्ष,नीति और सिंधांतों को मौजूदा राजनीति में प्रेरणा श्रोत बताते हुए कहा की चैधरी चरण सिंह की नीतियाँ देश के किसान,मजदूर की आवाज बनी रहेंगी।इस मौके पर केक भी काटा गया और हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों के बीच केक व बूंदी बाँटी गईं।
श्री कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह ने जाति,धर्म,वर्गवाद की राजनीति नहीं की बल्कि मजदूर किसान की आवाज को अपनी राजनीति का हिस्सा बनाया। इसी रास्ते पर रालोद संघर्षरत है। रालोद नेता ने नोट बंदी के तुगलकी आदेश से मची तबाही को लेकर पी.एम मोदी की कार्यप्रणालीको कोसा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ठाकुर जगन्नाथ सिंह व संचालन मास्टर उदयवीर सिंह ने किया । कार्यक्रम में सर्वश्री बाबूलाल (प्रमुख-गोवर्धन),सुरेश भगत जी (जिलापंचायत सदस्य) गोविंद सिंह (अध्यक्ष एल डी बी),भूपेन्द्र सिंह राजपूत,मास्टर विरेंद्र सिंह,ताराचंद गोस्वामी,करन ठाकुर,रामराघव,नत्थी भगत,बिहारी ठाकुर,संतोष राणा,राजन जाटव,सुंदर सिंह,मुकेश,पप्पू आदि ने चैधरी साहब को श्रधांजलि अर्पित की। किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में यादु महाशय,रघुवीर सिंह,चेंटा प्रधान,भजन सिंह,ठाकुर दिनेश सिंह,भगवान सिंह,बच्चू सिंह,अमर सिंह हवेली वाले,श्याम सिंह,श्रीचंद,पतिराम शर्मा,मोहम्मद अकबर,पदम सिंह,भरत पाल सिंह,नीरू,सुरेश प्रजापति,करतार सिंह,अमित ठाकुर,कौशल गौतम,मुरारी प्रजापति आदि प्रमुख थे । वहीं वहीं रालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा मथुरा कलक्ट्रेट स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं हवन कर उनकी जयन्ती मनायी। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चैधरी साहब की आदर्शो एवं उनकी सीख पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश महासचिव चै. बदन सिंह एव वरिष्ठ नेता श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि चै. साहब ने सदैव ही किसान, मजदूर एवं गरीबों हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य किये। उन्होने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि यदि देश के गांव एवं किसान की समृद्धि होगी तभी देष विकास की राह पकडेगा। रालोद के जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर ने कहा कि चैधरी साहब ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव एव खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। आज देश की सरकार इन चीजों को भूलकर पूंजीपतियों की सरकार बनकर कार्य कर रही है। हमें देश में चैधरी साहब के आदर्शो को जन-जन तक पहुॅचाना होगा। इस अवसर पर रालोद नेता नरेन्द्र सिंह एड., भगत सिंह जादौन, कुवंर नरेन्द्र सिंह, हरवीर चैधरी, विधायक पूरन प्रकाश, निरजन सिंह धनगर, सुरेश भगत, पूरन सिंह चैधरी, राजपाल भरंगर, सिंकन्दर सिंह, धर्मसिंह चैधरी, प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं छाता विधानसभा क्षेत्र में कोसीकलां अनाज मंडी में स्थापित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने किया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चैधरी साहब का दिल गरीब, मजदूरोें और किसानों के लिए धड़कता था, उनके जन्मदिन पर हमें इन लोगों की खुशहाली का संकल्प लेना होगा तभी हम सही मायनों में उनके सपनों को पूरा कर पाएंगे। इस अवसर पर कुंवरचंद रावत, चैधरी चरन सिंह, मोहनश्याम फौरमैन, देवेंद्र खरौट, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह एड, राहुल कंुतल, अशोक चैधरी आदि बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे तथा उसके पश्चात प्रवेश द्वार का लोकार्पण चतुर संप्रदाय श्री 1008 फूलडोल बिहारीदास महाराज, हरीबोल बाबा, किशोर शरण महाराज, ब्रजाचार्य पीठ के मंहत कृष्णचंद तैलंग उर्फ सूरसट महाराज जी उचागांव एवं दाउजी महाराज मंदिर के रिसीवर रामकटोर पांडे के सानिध्य में किया गया। वहीं सौंख में स्थानीय कुम्हेर तिराहे पर रालोद से निस्कासित दीपक चैधरी समर्थक कार्यकर्ताओं ने चैधरी साहब का जन्मदिवस बडी धूमधाम से मनाया। पूर्व रालोद कार्यकर्ताओं ने चैधरी साहब का सिद्धान्तों का अनुसरण करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व रालोद नेता चन्द्रभान सिंह कुंतल, जगवीर सिंह, सुरेश सिंह, श्रीचंद, भगवान सिंह, भोवल, रजुआ, भरतसिंह, फूलसिंह, फत्तेसिंह, रामू आदि उपस्थित थे। वहीं बलदेव कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चै. चरण सिंह की 114वीं जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, डा. एनपी सिंह भरंगर, आचार्य विष्ण्ुा महाराज, मनीष बंसल, मदनमोहन पांडेय वैद्य, सुजीत वर्मा, वंशीधर तेहरिया एड., मुनमुन गुधैनियां, कोका गुधैनियां, डा. जगदीश पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






Related Items
बंजर भूमि पर ‘जादुई खेती’ से बदल रही किसानों की किस्मत
किसानों का विरोध प्रदर्शन कहीं एक ‘राजनीतिक स्टंट’ तो नहीं...!
जब किसानों के लिए जगह नहीं तो राष्ट्रपति कैसे रहें होटल में