रालोद नेता ने शहीदों को नमन कर किया दीपदान

रालोद नेता कुं. नरेन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ शहीदों को नमन करते हुए मथुरा। एक ओर जहां पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा हुआ था तो वहीं दूसरी ओर देश के शहीद परिवार अपने जांवाजों की सहादत कुर्वानी के गम में डूवते दिखाई दिये। शहीदों के परिजनों के आंखों से निकलते अश्रु देश की सहादत को वयां करते दिखाई दिये तो कुछ अश्रु ऐसे भी निकले जिन्होने देश के जाबाजों की की शहादत पर सबाल खडे़ किये। लोग बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व रंग विरंगी आतिशवाजी चलाकर मना रहे थे, शहीदों की सहादत पर राजनीति करने वाले सफेदपोश नेताओं को भी शहीदों के परिवार की दीपावली याद नही रही। ये फर्ज निभाया तो एक सफेदपोश लोकदल नेता नरेंद्र सिंह ने उन्होने न बल्कि शहीद परिवारों के वीच पहुंचकर सांत्वना दी वरन शहीदों के नाम दीपदान भी किया। दीपावली के पावन पर्व पर शहीदों के बलिदान को स्मरण कर लोकदल नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने एक अनूठी पहल की। जिसमें शहीदों और उनके परिवार को सम्मान देकर याद किया गया। शहीदों के घर जाकर उनके द्वार पर दीप प्रज्वलित कर उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। जिसके चलते गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल नेता  कुँवर नरेंद्र सिंह ने ग्राम अड्डा में शहीद सौदान सिंह हवलदार, ग्राम नगला देविया में शहीद राइफल मैन चै० कुलदीप सिंह व नगला खारी में शहीद श्री सुनील कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जला उनको नमन् किया। व उनके परिवारों को सम्मानित कर दीप पर्व की शुभकामनाएँ दी। 

इस दौरान इन अमर शहीदों को याद कर कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के शहीदों का बलिदान अतुल्यनीय है। शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर सदैव हमारी और हमारे परिवार की रक्षा की है। उनके इस बलिदान के कारण ही हम अपने घरों में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रूप से त्यौहारों को मनाते हैं। इसलिए हम सब का भी यह फर्ज बनता है कि हम भी अपने सभी पर्वों पर शहीदों को याद कर उनके व उनके परिवार के लिए एक पहल करें और उनके दुख सुख में साथ रहें। इस दौरान भजनसिंह सिसौदिया, रमेश तोमर, डी.एस सोलंकी, सी.पी सिंह, कुशाग्र राज सिंह, वेद सिंह प्रधान, दम्मो प्रधान, पुरुषोत्तम प्रधान ,राधेश्याम, प्रसादी, वीरपाल सिंह, बहादुर सिंह, सुरेश आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. अंबानी की दावत उड़ाकर नेता अब कैसे करेंगे 'बकलोली'…!




Mediabharti