राष्टीय शोषित पार्टी ने स्थापना दिवस मनाया

मथरा। राष्ट्रीय शोषित पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस राया के गाॅव पिलखनी में उमराव सिंह धनगर की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाब सिंह धनगर के साथ साथ बनवारी लाल धनगर, देवानन्द सविता, डा. सीएस धनगर, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इरफान सिदकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती कमलेश कुमार, राजस्थान से सुरेशचन्द्र बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभा को सम्बोन्धित करते हुए मुख्य अतिथि साहब सिंह धनगर ने कहा कि देश को आजाद हुए 37 वर्ष हो गये। आजादी में 75 प्रतिशत उपशोषित, उपेक्षित, वंचित लोगों का भला अभी तक नहीं हो सका हैं। आजादी के बाद बनी सभी सरकारों ने 25 प्रतिशत उच्च जाति की सरकारों ने अपनों को ही लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उच्च वर्गो की सरकारों से उपेक्षित लोगों का भला होने वाला नहीं हैं। उन्होंने माट विधान सभा के गाॅव खायरा में हुए धनगर समाज के लोगों पर अत्याचार की घोर निन्दा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा धनगर समाज को बेरेहमी से मारापीटा गया तथा उन्हीं लोगों पर झूठे मुकदमें दर्ज करा दिये गये। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सीएस धनगर ने कहा कि पार्टी आगमी जिला पंचायत चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडेगी। सभा में भूपेन्द्र सिंह धनगरी, राकेश सिंह धनगर, भगवान सिंह धनगर, गनपत सिंह हंस, भगवत सिंह धनगर, अजय बाल्मीकि, जगदीश धनगर, राकेश कुमार धनगर, कमलसिंह धनगर, नारायण सिंह धनगर, रामप्रसाद धनगर, आदि ने भी सम्बोन्धित किया तथा संचालन राकेश सिंह आर्य ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. जब अंग्रेजों के सामने ‘अड़’ गए जगदीश चंद्र बोस...!




Mediabharti