रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा

रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखाबॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकारा रेखा को आपने अब तक हर समोरह के आयोजन में उन्हें ट्रेडिश्नल रूप में ही देखा होगा। वो जिस भी समारोह में जाती हैं लोग उनके हुस्न की तारीफ करते है। उनके मुंह से यही शब्द निकलता है, वाह... आज इतनी उम्र होने के बावजूद उनकी खूबसूरती बरकरार है। लेकिन इस बार उनका ये रूप देखकर आपको जरूर उनकी फिल्म खिलाड़ियो का खिलाड़ी की मैडम माया याद आ जाएंगी। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कल मुंबई मे अपना कैलेंडर लॉन्च कर दिया है। नए साल के साथ बॉलीवुड सितारों से सजा अब नया कैलेंडर भी लॉन्च हो गया है। जिसमें सुपरस्टार शाहरूख सहित कई बॉलीवुड के बड़े सितारे अलग अंदाज में दिख रहे हैं। इस लॉन्च समारोह में शाहरूख खान, विद्या बालन, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सनी लियोनी और कृति सैनन जैसे बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे पहुंचे। लेकिन इनके साथ ही यहां पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा भी पहुंचीं जिन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इस लॉन्च समारोह में रेखा का अपने अलग अंदाज में ही नजर आ रही थी। जहां इस समारोह में सभी सितारे अपने मॉडर्न अवतार में पहुंचे वहीं रेखा ने क्यूट अवतार लिया। रेखा ने काले और सफेद कल का ड्रेस इस समारोह के लिए चुना। इसके साथ रेड लिपस्टिकल उनके चेहरे पर चार चांद लगा रही थी। रेखा ने अपने माथे पर स्कार्फ बांध रखा था और ऊपर से काला चश्मा ने उनकी खूबसूरती और बढ़ा दी। उनके इस लुक को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वो 62 साल की हैं। यहां पर रेखा ने युवा कलाकारों के साथ मस्ती भी की।

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मुगल विरासत, क्रिश्चियन अंदाज व हिन्दू स्वाद का मिश्रण आगरा का क्रिसमस

  1. सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल

  1. बाढ़ का अंदाज लगाने को गूगल की मदद लेगी सरकार




Mediabharti