मथुरा। आबकारी विभाग व पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर शराब तस्करों को लाखों रूपयें की शराब सहित दबोचनें में सफलता हासिल की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता को मुखविर से सूचना मिली की मारूति एसएक्स 4 कार हरियाणा से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रही है जो यमुनापार थाना केे वृन्दावन कट यमुना एक्सप्रेंस वे से गुजरनें वाली हें। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता, संजय यादव, एचसी अमित सिंह, व जमुनापार थाना प्रभारी छोटेलाल के साथ संयुक्त कार्यवाही कर उक्त स्थान गाड़ी संख्या एचआर 51 जेड 4676 आती दिखाई दी। जिस टीम द्वाररा रूकने का इशारा किया तो कार टीम को देख भागने लगी। पुलिस व आबकारी टीम ने संयुूक्त कार्यवाही करते हुए कार को कब्जें में कर कार से 11 पेटी अग्रेंजी शराब, 6 पेटी वीयर बरामद की वहीं कार के चालक सुरेन्द्र पुत्र शेरसिंह निवासी हांेडल पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया हैं।






Related Items
15 पेटी शराब, गिरफ्तार
अवैध् शराब सहित कई दबोचे
नए साल पर खप गई हरियाणा शराब की खेंप