कलैक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता।
मथुरा को नगर निगम बनाया जायेः लोकदल
मथुरा। कलैक्ट्रेट पर आज मंगलवार रालोद ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से एडीएम और मांग की कि मथुरा नगर पालिका को नगर निगम बनाया जाये जिससे मथुरा का संपूर्ण विकास हो सके। क्योंकि मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, बल्देव तीर्थस्थल हैं जहां देश-विदेश से यात्री आता है। पार्टी ने मांग की है कि मथुरा को दिल्ली एनसीआर में भी शामिल किया जाये। पार्टी नेताओं ने कहा कि रालोद की बार-बार चेतावनी के बाद आज तक ओलावृष्टि पीडि़त किसानांे को चैक वितरित नही किये गये हैं। आपदा से मरने वालों को कोई सहायता राशि नहीं दी गयी है। अगर 15 दिन में यह मांग न मानी गयी तो रालोद जयंत चैधरी के नेतृत्व में होलीगेट पर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होगा। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, डा. महावीर सिंह मण्डल उपाध्यक्ष आगरा, रघुराज चैधरी, हरवीर चैधरी महासिचव आगरा मण्डल, वीरपाल सिंह, एनपी सिंह भरंगर, पवन चतुर्वेदी, मोतीराम बौद्ध, नीरज सोलंकी, ज्ञानेन्द्र सिंह, सुरेश भगत, मुकेश प्रधान, रनसिंह, रामखिलाड़ी वाल्मीकि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






Related Items
ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी…
ताज से आगे भी है आगरा, हो रही है एक ज़िंदा सभ्यता की अनदेखी...
आगरा, हवा और पानी के प्रदूषण से जूझता एक शहर...