विद्यार्थियों ने आभा प्रदर्शन में किया प्रतिभाग

विद्यार्थियों ने आभा प्रदर्शन में किया प्रतिभागमथुरा । संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी आभा का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा गणित विषय से सम्बन्धित माॅडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता और कृष्णवीर चैधरी ब्लाॅक प्रमुख राया ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने संसद भवन, लाल किला, स्मार्ट सिटी, इंडिया गेट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट आदि माॅडलों के द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान वर्ग में खुशी, स्नेहा राना, गजेन्द्र राजपूत, मोहम्मद कैफ, अनुज, मानवेन्द्र, खुशी, मंयक, लव, शिवंग, शिवांश, अमन के माॅडल उत्कृष्ट रहे। सामाजिक विषय वर्ग में दुष्यंत, स्नेहा, मोहित, चैधरी आयुर्षि, मानवेन्द्र, जयवर्धन, योगेश, मयंक, प्रशान्त, तनु, दीपक, आशीष, तथा गणित वर्ग में तरूण, कृष्णा सारस्वत, प्रेरित आदि के माॅडल उत्कृष्ट रहे। नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने छात्रों के माॅडलों की प्रदर्शनी की प्रशंसा की और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व विजयी विद्याथियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन आरपी सिंघल, वाइस चेयरमेन अभिनव सिंघल, डायरेक्टर अंकिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मिथुन शर्मा तथा प्रधानाचार्य शोभना ने बच्चों के परिश्रम की प्रशंसा की तथा विद्यालय के शिक्षकों हरीश पचैरी, विश्वदीप पचैरी, मीनू अरोड़ा, कुलदीप सिंह, शिवकुमार, संगीता सरीन, प्रति अरोड़ा, प्रियंका,पणिनी, राजेश्वरी, गीताजलिं ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय हस्तकलाओं का हुआ जीवंत प्रदर्शन

  1. लगातार भव्य हो रहे है ओलंपिक खेल, बेहतरी की ओर भारत का प्रदर्शन

  1. चुनावों में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए जनता के बीच जाए भाजपा




Mediabharti