नई दिल्ली। स्वदेशी टेलीवीजन कंपनी वू ने सस्ते 4 स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। वू के ये सस्ते स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 से 52,000 हजार है। वू ने 32 इंच एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 रुपये, 40 इंच फुल एचडी की कीमत 30,000 रुपये, 50 इंच फुल एचडी टीवी की कीमत 42,000 रुपये और 55 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 52,000 रुपये रखी है। इन सभी स्मार्ट टीवी में स्टैंडर्ड स्मार्ट टीवी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। इसमें आप इंटरनेट चला सकते हैं।
इन स्मार्ट टीवी में आप फेसबुक और यूट्यूब चला सकते हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी की स्क्रीन को आप मिरर की तरह यूज कर सकते हैं। इस टीवी में कुछ एप भी दिए गए हैं जो आपके वीडियो और फिल्म देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएंगे। इनमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, फेसबुक और एक्यु वेदर शामिल हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!
दशकों पुरानी विरासत के साथ ओटीटी प्लेटफार्म ‘वेव्स’ हुआ लॉन्च
पार्किंसंस रोग प्रबंधन के लिए आया नया स्मार्ट सेंसर