वृन्दावन में युवक-युवतियों का गैंग बेच रहा है नशा

मथुरा। आज समाजवादी लोहिया वाहिनी मथुरा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाईयों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और बताया कि वृन्दावन मे हरियाणा और दिल्ली के कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से नशीली चीजें बेचने का काम कर रहे हैं। इस गिरोह में युवक-युवतियां भी शामिल हैं। ये लोग कम उम्र के युवाओं और विद्यार्थियों को अपना निशाना बना रहे हैं। शिक्षण संस्थानों के आसपास भी इन्हें देखा गया है। इनका आवागमन एक्सप्रेसवे द्वारा होता है। अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी ऐसे अराजक तत्वों पर कार्यवाही करें। लोहिया वाहिनी ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस को सूचित करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कभी नहीं बख्शा जायेगा। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर साबिर अली, कुलदीप यादव, संजीव शर्मा, महीपाल सिंह, राजीव दीक्षित, लोकेश राघव, चरन सिंह चैहान, गौरीशंकर योगी, राकेश तांगव, शकील खान आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. योगी का उत्तर प्रदेश बनाम सिद्धारमैया का कर्नाटक

  1. योगी आदित्यनाथ बनेंगे मोदी के ‘उत्तराधिकारी’...!

  1. मोदी के बाद कौन? योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…!




Mediabharti