शराब सहित एक गिरफ्तार

शराब सहित एक गिरफ्तारमथुरा। कोसीकलां नगर की कोटवन चैकी प्रभारी सत्यवीर सिह यादव ने मुखविर की सूचना पर देशी शराब की 8 पेटियों सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि एक युवक कोटवन चैकी के निकट स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा के पास हाॅइवे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा था। इसी दौरान मुखविर ने कोटवन चैकी प्रभारी को सूचना दी कि एक युवक हरियाणा मार्का शराब लेकर महंगे दामो मंे बेचने की फिराक में है। चैकी प्रभारी सत्यवीर सिह यादव ने तत्काल उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना नाम समीपवर्ती गांव कामर निवासी ओमकार पुत्र बतली बताया जिसके कब्जे से बोरों मंे भरी हरियाणा मार्का देशी शराब की 8 पेटियां बरामद की गयी। पुलिस द्वारा पकडे गये युवक को जेल भेज दिया। सत्यवीर सिह ने बताया कि उक्त युवक किसी वाहन के इन्तजार में बैठा था जिसे बेचने के लिए कहीं दूसरे स्थान पर जा रहा था। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नशीला पदार्थ व चाकू सहित युवक गिरफ्तार

  1. सात जुआरी नगदी सहित गिरफ्तार

  1. 15 पेटी शराब, गिरफ्तार




Mediabharti