शहर कांग्रेस ने की कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की निंदा

कैप्शनः प्रदेश सरकार के विरोध में कालीपट्टी तथा काले झंडे लहराते हुए होलीगेट से विकास बाजार गांधी प्रतिमा तक जाते कांग्रेसीजन 

-काली पट्टी तथा काले झंडे लहरा किया सरकार का विरोध 

मथुरा। विधान सभा घेराब के दौरान कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज व कार्यकर्ताओं को चुटैल किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में शहर में एक विरोध मार्च निकाला गया। हाथों पर काली पट्टी बंाधकर काले झंडे लहराते हुए चल रहे शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसजनों को संबोधित करते शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से विधान सभा घेराब हेतु पैदल जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लखनऊ पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसा कर अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा कर दी। उन्होंने कहा जनहित में प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। 

इस दौरान इस अवसर पर संजय शर्मा, सैय्यद साबिर, श्याम बिहारी, अमित चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, निर्मला वर्मा, गायत्री शर्मा, कमलेश चैधरी, कान्तीप्रसाद गर्ग, मुकेश धनगर, शिशुपाल, दीपक चैधरी, चै. मोहन सिंह, महेन्द्र गौतम, अब्दुल जब्बार, अनूप निषाद, श्याम चैधरी, कांति गर्ग आदि मौजूद थे। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने काले झंडे लेकर दमन दिवस निकाला। इस मौके पर बोलते शहर अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की यह दमनकारी नीति कांगे्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हितों के लिये प्रदेश में कायम जंगलराज के विरोध में हमारे प्रदर्शन पर लखनऊ में हुआ लाठीचार्ज अंग्रेजों की याद ताजा करता है। सपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हुयी है। जनपद में थाने और चैकियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही। अपराधों की बाढ आ गयी है। इस अवसर पर मनोज गौड़, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, नूर बानो, नीलम कुलश्रेष्ठ, जिलानी कादरी, कीर्ति कौशिक सहित भारी संख्या में कांगे्रसी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. मोदी के बाद कौन? योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…!

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई




Mediabharti