शहीद पुलिस अधिकारियों को संवेदनायें जारी
मथुरा। जवाहरबाग काण्ड में शहीद हुये दोनों पुलिस अधिकारियों को जनपदभर से शोक संवेदनायें दी जा रही हैं। इसी क्रम में मिशन पौसिबल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक संगोष्ठी का आयेाजन किया जिसमें एसपी सिटी व एसओ फरह की यादों को ताजा किया गया। तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, प्लानिंग हैड ऋषभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जय अग्रवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, राहुल कुमार, देवांग खण्डेलवाल, आकाश भरंगर, राहुल सक्सैना आदि उपस्थित रहे। वहीं जिला व शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी, पुष्पा रानी, माया शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, शिम्मी बेगम, अनीता चावला, दयारानी वर्मा, कृष्णा माहौर, बंटी गोला, आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोकदल के विधान मंडल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह तथा विधायक पूरन प्रकाश एवं अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा सभी रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इंटक के जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत सभी इंटक कार्यकर्ताओं ने दोनों शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, एसपी सिंह, गोपाल कुंतल एड, मनोज शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आरआर उपाध्याय, हरविन्द आदि मौजूद रहे।
वहीं जवाहरबाग आॅपरेशन में शहीद हुये दोनों पुलिस अधिकारियों की प्रतिमा जवाहरबाग मंे लगायी जाये ताकि वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहें। कल उनकी याद में ब्रज मण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार की अगुवाई में कैण्डल मार्च गोवर्धन चैराहे से कृष्णानगर तक निकाला गया जिसमें दोनों शहीदों को उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिये और दोनों के परिवारों को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप शहीद कोटे से दिया जाये। क्षत्रिय समाज उनकी शहादत को नमन करता है। इस अवसर पर ओमवीर सिंह सिंसौदिया, मीडिया प्रभारी अमित तोमर, दीपक ठाकुर, राजू, विवेक ठाकुर, मदन जादौन, दिवाकर सिंह, कुंजी सिंह, गौरव कौशिक, अमन शर्मा, शनि अरोड़ा, संजीव सागर, राहुल प्रताप, शिवम सिंसौदिया आदि मौजूद रहे। वहीं जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में गोविन्द नगर स्थित कार्यालय पर शोक श्रद्धांजलि का आयोजन लता सिंह चैहान की अध्यक्षता में किया गया। ब्रजवासी गेस्ट हाउस में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर पर सीबीआई जांच की मांग की है।






Related Items
राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!