मथुरा। समाजवादी पार्टी के छिबरामऊ कन्नौज के विधानसभा प्रभारी अच्छे खान द्वारा वर्ष 2011 की भांति नेताजी की उम्मींदों की साईकिल यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों में चलायी जा रही है।
साईकिल यात्रा 22 जुलाई को एटा से प्रारम्भ हुई जो हाथरस होते मंगलवार देरसायं मथुरा पहुंची। साईकिल यात्रा को आज प्रातः होली गेट से अलीगढ़ रवाना किया गया। मथुरा से यह यात्रा अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशाहर, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, मुरादाबाद, बरेली बदायू, कासगंज, फर्रूखाबाद, शहजहांपुर, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, लखनऊ में निकाली जायेगी। साईकिल यात्रा के स्वागत के दौरान डाॅ॰ अशोक अग्रवाल ने कहा कि नेताजी की उम्मीदों की साईकिल यात्रा का उद्देश्य पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहंुचाना है, इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पं॰ तुलसी राम शर्मा, डाॅ॰ अशोक अग्रवाल, वीरभान चैधरी, भगवती चतुर्वेदी, साधना शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई