कलैक्ट्रेट सभागार मंे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते सीडीओ आन्द्रा वामसी
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की लखनऊ में होने वाली समीक्षा बैठक तथा सम्भावित मुख्य सचिव के आगमन को देखते हुए सभी कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओ पर शीघ्र कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें एवं लोहिया ग्रामों आदि ग्रामों में सम्पूर्ण विकास कराते हुए उन्हें पूर्ण संतृप्त करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि ग्रामों में विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा, नाले नालियों सहित खरंजे तथा सीसी रोड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवासों, शिक्षा तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण, राशन वितरण, छात्रवृत्ति, पेंशनों, कुण्ड तालाबों के जीर्णोंद्धार, सम्पर्क मार्गों, कब्रस्तानों की बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य सभी बुनियादी कार्यों का निरीक्षण कर लिया जायेें ताकि यह मालुम हो सके कि सभी ग्राम पूर्ण रूप से संतृप्त कर दिये गये है। समीक्षा बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने किया।






Related Items
मस्तिष्क क्षय रोग उपचार के लिए खोजी अनूठी दवा वितरण विधि
राशन कालाबाजारी
खुली बैठक में नवीन राशन डीलर का प्रस्ताव पास