मथुरा। समाजसेवी स्व. श्यामलाल सिकरवार की छटवीं पुण्यतिथि विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गयी जिनमें वक्ताओं ने समाजसेवी श्यामलाल सिकरवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि स्व. सिकरवार विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि स्व. श्यामलाल जी का जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का सदा विरोध किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर गरीब छात्र-छात्राओं को काॅपी-किताब वितरित की गयी। उनकी समाधिस्थल के आसपास पेड़-पौधे लगाये गये।
श्रद्धांजलि देने वालों में दिनेश कौशिक, जसराम सिह तोमर, कृष्णमुरारी कौशिक, चेतन सिकरवार, ओमकार, कृष्णगोपाल, ऋषिपाल सिंह, नीरज पण्डित, अजय प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, होतीलाल दुबे, शंकर सिंह, बलवीर प्रधान, बिजेन्द्र सिंह, गिर्राज सिंह, उमेश, ओमी पहलवान, ठा. थान सिंह आदि मौजूद थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य