नई दिल्ली । पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली बार अपने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों के हमले भी बढने की आशंका जताई जा रही है। तीन दिन चले ऑपरेशन के बाद कल जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकी मारे गये। रात को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बैठक की है। उधर त्योहारों पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए लाल किले में एनएसजी के कमांडो को तैनात कर दिया गया है।
आतंकी हमलों की बढ़ती घटनाओं को लेकर राजनाथ सिंह के घर कल रात हाईलेवल मीटिंग हुई जिसमें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, अजीत डोभाल सहित आईबी और रॉ के प्रमुख शामिल हुए।
खुफिया विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट किया है कि आतंकी और बड़े हमले कर सकते हैं। संसद पर भी हमले की आशंकी जताई गई है। इन्हीं खुफिया रिपोर्ट के बाद एनएसजी की एक टीम को दिल्ली में लाल किले में तैनात कर दिया गया है। ताकि पुरानी दिल्ली के इलाके में अगर कोई अनहोनी होती है तो तुरंत एक्शन हो सके। श्रीनगर से सटे पंपोर में दो दिन बाद कल रात एनकाउंटर खत्म हो गया। ईडीआई बिल्डिंग में 10 अक्टूबर को आतंकी घुसे थे और कल रात दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि पंपोर में सफल ऑपरेशन के लिए सेना और सुरक्षा बलों को बधाई। हमारे जवान हर तरह के खतरे और धमकी से निपटने में सक्षम हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
नए डेंटल इम्प्लांट से सर्जिकल प्रक्रिया की आवश्यकता हुई कम
वकीलों की इस बैठक में बीजेपी की जीत पर लग गई थी मुहर...
मथुरा में दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा है दांव पर, 10 मार्च को होगा फैसला