सिनेमा के लिए राजकपूर का योगदान सदाबहार

सिनेमा के लिए राजकपूर का योगदान सदाबहारफिल्मकार राकेश रोशन ने दिग्गज अभिनेता राजकपूर को उनकी 92वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा में उनका योगदान सदाबहार है। रोशन ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, ‘महान फिल्मकार राजकपूर की जयंती, उनकी फिल्म श्री 420 को 400 बार देखा। आपका योगदान सदाबहार है।’ राजकपूर हिंदी सिनेमा के शो मैन के तौर पर भी जाने जाते हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनकी गिनती प्रभावशाली फिल्मकारों में होती है। दिवंगत अभिनेता को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं। फिल्म ‘आवारा’ और ‘बूट पॉलिश’ के लिए कान फिल्म महोत्सव में वह दो बार ‘पाल्मे डि ओर ग्रैंड’ पुरस्कार के लिए नामित हुए। भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए 1971 में पद्मभूषण और 1987 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। दमा के कारण दो जून, 1988 को राजकपूर का निधन हो गया।   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम

  1. ग्रामीण परिदृश्य बदलने में मनरेगा का रहा है अहम योगदान

  1. सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देता है प्रधानमंत्री संग्रहालय




Mediabharti