सुजैन का बर्थडे मनाएंगे रितिक रोशन

सुजैन का बर्थडे मनाएंगे रितिक रोशनबॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। खबरों की मानें तो अपने बच्चों के लिए ही दोनों ने साथ में अपना जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, सुजैन 26 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं और उनकी इस पार्टी में रितिक भी आमंत्रित हैं। कहा जा रहा है कि अगर उस समय रितिक शहर में होंगे तो वह सुजैन की बर्थडे पार्टी पर जरूर शामिल होंगे। यहां तक की सुजैन की बर्थडे पार्टी पर जाने के लिए अपने प्लान में भी फेर बदल कर रहे हैं।

बता दें कि रितिक फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म काबिल की शूटिंग में व्यस्त हैं। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।  

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login