जानिए कौन और किसलिए बचा रहा रितिक को

जानिए कौन और किसलिए बचा रहा रितिक कोरितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों एक दूसरे पर तीखे शब्दों के बाण छोड़ते रहते हैं। लेकिन इस बार रितिक ने नहीं, कंगना ने कहा है...उन्होंने कहा है कि, पुरूष खुद के लिए खड़े क्यों नहीं हो सकते। वह (रितिक) 43 वर्ष के हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता कि उनके पिता को उनका बचाव करने के लिए क्यों आना पड़ता है। 

आपको बता दें कि हाल ही में रितिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, जब कोई उनके बेटे के बारे में झूठ फैला रहा होता है तो रितिक चुप रहना पसंद करते हैं। उनका संदर्भ कंगना और रितिक के बीच तकरार से था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर रितिक सच्चाई के साथ सामने आना चाहें तो हर कोई चकित रह जाएगा।           

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login