सेंसेक्स में 364 अंकों की तेजी

सेंसेक्स में 364 अंकों की तेजीमुंबई । देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.98 अंकों की तेजी के साथ 28,078.35 पर और निफ्टी 132.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,683.15 पर बंद हुआ। 

 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.18 अंकों की तेजी के साथ 27,810.55 पर खुला और 363.98 अंकों या 1.31 फीसदी तेजी के साथ 28,078.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,110.37 के ऊपरी और 27,795.74 के निचले स्तर को छुआ। 

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 49.1 अंकों की तेजी के साथ 8,600.20 पर खुला और 132.05 अंकों या 1.54 फीसदी तेजी के साथ 8,683.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,689.40 के ऊपरी और 8,590.15 के निचले स्तर को छुआ। 

 

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 210.86 अंकों की तेजी के साथ 12,698.44 पर और स्मॉलकैप 178.81 अंकों की मजबूती के साथ 12,306.59 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (3.14 फीसदी), तेल और गैस (2.74 फीसदी), आधारभूत धातु (2.69 फीसदी), धातु (2.56 फीसदी) और ऊर्जा (2.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों दूरसंचार (0.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.15 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.07 फीसदी) में गिरावट देखी गई।         

             

  

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. तेजी से उभर रहा है भारत का टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम

  1. एआई के दौर में तेजी से बदल रहा है भारत...

  1. वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है भारत




Mediabharti