सोना 730 व चांदी 1750 रूपए टूटी

सोना 730 व चांदी 1750 रूपए टूटीनई दिल्ली । अमेरिका में ब्याज दरें बढने की अटकलों के बीच विदेशों में कमजोरी के रूख से यहां भी कीमती धातुओं में गिरावट का रूख रहा, जिससे देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 730 रूपये गिरकर 30520 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 1,750 रूपये की गिरावट के साथ 44,000 रूपये के स्तर से नीचे 43,250 रूपये प्रति किलो पर आ गर्द। 

 

न्यूयॉर्क में सोना 3.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,268.40 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 5.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 730. 730 रपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30,520 रूपये और 30,370 रूपये प्रति दस ग्राम रह गया। यह 18 जुलाई के बाद का न्यूनतम स्तर है। मंगल को सोने की कीमत में 50 रूपये की तेजी आई थी।                   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सोने-चांदी में लगी आग के बीच दूसरे धातु बाजारों में भी निखर रहा है नजारा...

  1. बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारियों से रंगों की बौछार

  1. तस्करों से 10 करोड़ रुपये का 32 किग्रा सोना बरामद




Mediabharti