नमाज के उपरान्त मौलवी को मुबारकबाद देते नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा
सौंख। शनिवार को कस्बा में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी।
स्थानीय मस्जिद के मौलवी जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। पुलिस प्रशासन इस दौरान मुस्तैद रहा। नमाज अदा करने के उपरान्त कस्बा के गणमान्य लोग भी ईदगाह पर पहुचंे और मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत की ओर से ईदगाह पर सफाई व्यवस्था करायी गयी। नमाज के बाद मुस्लिम मंडी स्थित उस्मान कुरैशी के निवास पर सभी मुस्लिम भाईयों का स्वागत किया गया।
चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, व्यापारी नेता सुधीर बाबू अग्रवाल, प्रेमसिंह माहौर, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार, सुभाष चंद अग्रवाल, लक्ष्मण चैधरी, गुड्डू लोहिया, प्रिन्श चतुर्वेदी आदि ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, शब्बीर खां, उस्मान खां, आदि ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।






Related Items
वो ‘अपशकुनी’ गुड्डू और टेंपो का ड्राइवर…!
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
राम मनोहर लोहिया ने जगाई थी देश में लोक चेतना की अलख